टेलीकॉम कंपनियों के बीच अच्छे प्लांस देखने को मिल रहे हैं. इन सब की शुरुआत 2016 से हुई. जब टेलीकॉम की दुनिया में रिलायंस जियो ने कदम रखा. हालांकि इससे पहले लोग 4G नेटवर्क के बारे में जानते भी नहीं थे. एकाएक 4G नेटवर्क पर लोगों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डाटा की सुविधाएं दी. जहां पहले लोग 1जीबी डाटा 1 महीने तक 2G स्पीड पर चलाते थे. अब इन सारे झंझटों से उन्हें मुक्ति मिल चुकी है. लोग अब केवल एक प्लान 6 महीने तक यूज़ कर सकते हैं. ऐसे में उन्हें ना तो बैलेंस देखने की जरूरत पड़ती है और ना ही कस्टमर केयर को परेशान करने की.
 |
| Using third party image |
खैर Idea के एक नए प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर Idea कस्टमर को खुशी होगी. दरअसल Idea ने 595 का नया प्लान लॉन्च किया है जिसके अंतर्गत लगभग 4 महीने यानी 112 दिनों के लिए वॉइस और SMS फ्री है. इस ऑफर के अंतर्गत टोटल 10 gb डाटा मिलेगा जिसे आप पूरे 112 में दिनों तक यूज़ कर सकते हैं. यहां अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधाएं मिलेगी.
Idea जैसे महंगे कंपनी के इस प्लान को देखा जाए तो एक तरह से सही है. यह उन लोगों के लिए किफायती साबित होगा जो सीनियर सिटीजन है या जिन्हें इंटरनेट की जरूरत कम पड़ती है. या ऐसा कह लें कि यदि आप WhatsApp और Facebook चलाने के लिए इंटरनेट सेवा लेना चाहते हैं तो यह 595 रुपए वाला प्लान आपको सभी झंझटों से दूर करेगा. |
 |
| Using third party image |
वैसे देखा जाए तो idea का ₹448 वाला प्लान भी बढ़िया है जहां 84 दिनों के लिए रोजाना 1.4 GB डाटा मिलता है. ऐसे में आपको वैलिडिटी कम दी जाती है लेकिन यदि लंबे समय की वैलिडिटी चाहिए तो idea का 595 का रिचार्ज कराइए.
 |
| Using third party image |
No comments:
Post a Comment